थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 अपराधी को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 अवैध पऊआ देशी शराब बरामद ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में आज दिनांक 09.11.2023 को समय करीब 10.40 बजे ढपाली तिराहा के पहले आम के बाग के पास थाना क्षेत्र गंजडुण्डवारा से 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । जिसके कब्जे से 20 अवैध पऊआ देशी शराब बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
.....................
थाना पटियाली पुलिस द्वारा 2 वांछित अपराधियों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध चाकू व लोहे का कुच्चा बरामद ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में आज दिनांक 09.11.2023 को थाना पटियाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 337/2023 धारा 307 भादवि0 में 02 वांछित अभियुक्तगण को श्रीराम डिग्री कालेज के पीछे कब्रिस्तान को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त सलमान के कब्जे से लोहे का कुच्चा व अभियुक्त गुल्ला उर्फ सारिक के कब्जे से 01 चाकू बरामद हुआ ।
अभियुक्तगण से हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
