कासगंज।
जनपद में संगठन की मजबूती के लिए प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा ने सदस्यता अभियान को गति दे दी है।
शनिवार को बैठक कर सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही नए पदाधिकारियों को मनोनीत कर उनका अभिनंदन किया गया।
बैठक शहर के सहावर गेट गली कायस्थान मोहल्ला मोहन स्थित निज निवास पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना, जिला महामंत्री स्नेहलता सक्सेना, किरण सक्सेना ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए अर्चना सक्सेना व अन्य महिलाओं को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई है। उनका फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया है और मनोनयन पत्र भी दिए गए हैं।
उन्होंने बताया है कि समाज में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए भी संगठन प्रयास करेगा। बैठक के दौरान शहर की बड़ी होली निवासी रेनू बिसारिया पत्नी अजय बिसारिया के आकस्मिक निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में पूजा सक्सेना, उपासना श्रीवास्तव, अर्चना सक्सेना, नीतू सक्सेना, रश्मि सक्सेना, प्रीती सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
व्यूरो रिपोर्ट-RK वर्मा कासगंज


