घर-घर जाकर नए वोटर बनवाएं कार्यकर्ता-दुर्विजय सिंह शाक्य -वोटर चेतना महा अभियान को सफल बनाने को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

घर-घर जाकर नए वोटर बनवाएं कार्यकर्ता-दुर्विजय सिंह शाक्य -वोटर चेतना महा अभियान को सफल बनाने को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक


कासगंज। जनपद में चल रहे भाजपा के वोटर चेतना महा अभियान को सफल बनाने के पदाधिकारी भी जुटे हुए हैं। गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कासगंज पहुंचकर जिला कार्यालय पर बैठक की। जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों को महा अभियान सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। 


बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। सभी पार्टी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना है। बूथ अध्यक्ष अपने बूथों को मजबूत रखें। चुनाव से पूर्व 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं, युवतियों को मतदाता बनवाएं। उन्होंने प्रवासी संयोजकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली और सभी से गली, मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि अभियान को हर हाल में सफल बनाना है। जिला प्रवासी अनीता जैन ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। मंचासीन नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह राना, संजय सोलंकी, कौशल साहू, सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, उत्तमचंद्र पाथरे, रामनिवास राजपूत, रामगोविंद महेरे, केपी सिंह, योगेश चौधरी, रूपकिशोर कुशवाह, अनुरोध प्रताप सिंह, जितेंद्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, संपूर्णानंद भारद्वाज, डा. सांत्वना पाराशर, रवेंद्र ब्रह्मचारी, शरद गुप्ता, संजय दुबे, सुनील गुप्ता, हरिभान सिंह शाक्य, सुशील सोलंकी, अर्जुन वैस, मनोज चौहान, प्रेमनारायण राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Post Top Ad