एक अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली ,दबोचा गया, दूसरा आर्म्स एक्ट में भेजा जेल। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

एक अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली ,दबोचा गया, दूसरा आर्म्स एक्ट में भेजा जेल।

 कासगंज

कासगंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है जहाँ अपराधियों पर कासगंज पुलिस का शिकंजा कसा जा रहा है वहीं पूर्ण कामयायाबी भी मिलती नजर आ रही है । अपराधियों को आड़े हाथ लेने में कासगंज पुलिस की कोई कसर बाकी नहीं है। वहीं आज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की भी बात करें तो जिस शातिर पर नजर पड़ी बच नहीं सका। हाल ही में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में थाना सिढपुरा पुलिस टीम ने  वांछित चल रहे तौसीफ पुत्र मुकीम निवासी ग्राम भुजपुरा थाना सिढपुरा कासगंज को सिढपुरा पटियाली रोड पर ग्राम बिलौटी के पास एक मुठभेड़ में वायें पैर में गोली लगने से घायल बदमाश के गिरफ्तार करने में सफलता सफलता मिलने की जानकारी मिलती नजर आई।

ASP जितेन्द्र दुबे ने बताया कि इस बदमाश पर 25000 का इनाम घोषित है जबकि उसके पास से 1तमंचा और तीन खोखा कारतूस 315और 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर और एक चोरी की मोटरसाइकिल  स्प्रैन्डर काले रंग की नं यूं पी 87यू 5917 भी बरामदगी की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस बदमाश को नियमानुसार तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

.......................



एक अपराधी को भी आर्म्ड एक्ट में भेजा गया जेल ।

वहीं थाना गंजडुंडवारा पुलिस भी अपने एक्शन मोड़ में नजर आती दिखी । जहां जगह जगह चैकिंग अभियान चलाकर शातिरों की नाक में नकेल कस दी है। वहीं बात करें तो co पटियाली भी अपराधियों के प्रति काफी एक्शन में हैं । वहीं आज क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में एक अपराधी को चैकिंग के दौरान मोहन पुर रेलवे फाटक से पहले रात के समय तलाशी के दौरान मिले एक अवैध तमंचा 1जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद होने पर पुलिस ने आर्म्ड एक्ट 3/25 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा । गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद ताज पुत्र शहनवाज निवासी मो.पूरब थोक का रहने की सूचना है ।

Post Top Ad