अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा हरनारायण डिग्री कालेज गंजडुण्डवारा में आमजन को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में बता कर किया गया जागरूक । - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा हरनारायण डिग्री कालेज गंजडुण्डवारा में आमजन को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में बता कर किया गया जागरूक ।

 जनपद कासगंज

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान को सफल बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा हरनारायण डिग्री कालेज गंजडुण्डवारा में आमजन को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में बता कर किया गया जागरूक एवं सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।


      आज दिनांक 29.11.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान को सफल बनाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे द्वारा हरनारायण डिग्री कालेज गंजडुण्डवारा पहुँच कर आपरेशन जागृति के सम्बन्ध में आमजन को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया,


हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु लोगों जागृत किया गया। 

इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देना व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।


Riport - RK verma

Post Top Ad