जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किया जिला कारागार का निरीक्षण, कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा । - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा किया जिला कारागार का निरीक्षण, कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

 जनपद कासगंज


           दिनांक 28.11.2023 को जिलाधिकारी कासगंज  सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित द्वारा जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण किया गया ।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा बंदी पाकशाला, अस्पताल वार्ड, क्रीडास्थल व बैरिंकों का निरीक्षण किया गया एवं बैरिकों व अस्पताल वार्ड में साफ-सफाई  दुरुस्त करने के निर्देश दिए , साथ ही कारागार के भोजन व साफ-सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की ।

जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा मॉनीटरिंग कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा बंदी महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।



Post Top Ad