3 अबैध शराब कारोबारी व एक वांछित अपराधी कासगंज पुलिस की गिरफ्त में। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

3 अबैध शराब कारोबारी व एक वांछित अपराधी कासगंज पुलिस की गिरफ्त में।

 कासगंज , दिनांक 29.11.2023


अवैध कच्ची/देशी शराब रखने/बेचने के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, 


           पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 29.11.2023 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा 03 आरोपियों • भोला पुत्र छत्रपाल निवासी बिरामपुर थाना व जनपद कासगंज । • त्रिमल पुत्र छत्रपाल निवासी बिरामपुर थाना व जनपद कासगंज । • रामनिवास पुत्र शंकरलाल निवासी बिरामपुर थाना व जनपद कासगंज को नगला बैरा से बिरामपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की,अभियुक्तगण के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब,02 कट्टी प्लास्टिक एवं शराब बनाने के उपकरण एक गैस सिलैण्डर, एक किलो यूरिया एक पतीली व एक प्लास्टिक का पाइप बरामद किये गये,  जिसके सम्बन्ध मे आरोपियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकद्दमा पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 .....................


अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।

          आज दिनांक 29.11.2023 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना व जनपद कासगंज से  01 वारंटी आरोपी जगदीश पुत्र नेकराम निवासी मौ0 सिटी थाना व जनपद कासगंज  को उसके घर ,मौहल्ला सिटी कासगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारंटी आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


रिपोर्ट - RK वर्मा

Post Top Ad