अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस को मिला वड़ी सफलता, थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा अपह्रत को सकुशल बरामद कर, अपहरण की घटना में संलिप्त 04 वाछिंत अपराधियों को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलैनो गाड़ी बरामद।
FIR का विवरण – वादी अमरपाल उपरोक्त द्वारा थाना सिढ़पुरा पर लिखित तहरीर दी कि मैं व मेरा साढू अवनीश उपरोक्त सिढ़पुरा में किराये के मकान में रहते है और चीनी बेचने का काम करते हैं । दिनांक 14.10.2023 को समय करीब 09.00 बजे अपने काम से धुमरी रोड बिचौला मोड कस्बा व थाना सिढ़पुरा पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी हमारे गांव का नन्हें पुत्र रमेश राठौर उपरोक्त अपने साथियों के साथ बलैनो गाड़ी से हमारे पास आकर रूके और मेरे साढू अवनीश को जबरन गाड़ी में डालकर धुमरी की तरफ ले गये है । नन्हे ने मुझसे कहा कि कही बताया तो तुझे नहीं छोडूगा । उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सिढ़पुरा पर वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 244/23 धारा 364/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारंम्भ की गयी ।
कार्यवाही –पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वाछिंत अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में आज दिनांक 15.10.2023 को थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा मुखविर खास की सूचना धनसिंह पुर ठेरा वाले आश्रम के समीप से 04 वाछिंत अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा अपह्रत अवनीश कुमार पुत्र ओंमवीर सिंह नि0 सनौठ थाना गंजडुण्डवारा कासगंज हाल नि0 आवास विकास कालोनी थाना को0 नगर एटा को सकुशल बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलैनो गाड़ी बरामद की गयी ।गिरफ्तार अभि0गण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ-* गिरफ्तार अभि0गण से अपह्रत अवनीश कुमार के बारे में पूछा गया तो बताया कि अवनीश पानीपत में टैम्पो चलाता था हम लोग भी पानीपत में रहकर अपना व्यापार करते हैं अवनीश पर हम लोगों के काफी रुपये उधार थे, पिछले एक वर्ष से नहीं दे रहा था हम लोगों ने इसे चीनी लेने के बहाने धुमरी रोड़ पर बुला लिया था और हम लोग इसका अपहरण कर पानीपत ले जा रहे थे ।
रिपोर्ट-RK वर्मा कासगंज
