दबंगों ने पहले पीड़ित की बाजरा की फसल जलाकर नष्ट की फिर किया लहूलुहान पुलिस ने तहरीर लेने से किया इनकार -पीड़ित - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

दबंगों ने पहले पीड़ित की बाजरा की फसल जलाकर नष्ट की फिर किया लहूलुहान पुलिस ने तहरीर लेने से किया इनकार -पीड़ित

 

जनपद कासगंज,


क्या योगी सरकार का दबंगों पर नकेल कसना होगा मुश्किल , योगी सरकार के इतने प्रयासों के बाबजूद भी दबंगों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं, वहीं लगता है कि पुलिस भी पीड़ित की मदद करने से कतरा रही है बजह जो भी हो। ये पीड़ित का बयान है कि कोतवाली कासगंज में पीड़ित की तहरीर लेने के बजाय भगा दिया गया।


मामला जनपद  व थानाक्षेत्र कासगंज के गांव जखारुद्रपुर का है जहां तरौरा गांव के कुछ दबंग प्रवर्ति के लोगों ने पीड़ित रोहन लाल निवासी अशोक नगर कासगंज की पकी हुई काटकर इकठ्ठी की गई बाजरा की फसल व भैसों के चारे (भूसे)की बुर्जी को जलाकर खाक कर दिया। जब जिसकी लिखित तहरीर पीड़ित ने चौकी आवास विकास कॉलोनी कासगंज व कोतवाली कासगंज में दी इतना ही नहीं डायल 112 पर भी सूचना दी लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिससे बौखलाए दबंगों के हौसले और भी बुलंद हो गए। जब  रोहन लाल के भतीजे यशपाल व लेखराज पुत्र मुरली अपने खेत पर गए तो दबंगों ने मिलकर तमंचे,लाठी डंडे, व धारदार हथियारों से प्रहार कर दोनों के सिर फाड़ दिए और मरणासन्न अवस्था में छोड़ गए। ये सारी आप बीती पीड़ित के द्वारा वयां की गई। 
                      थाने में पीड़ित

इन दबंग परिवार का काफिला किसी और का नहीं इसमें शामिल अवदेश ,राजेश,रामविलास,छोटेलाल,श्यामबाबू,पुत्रगण तेजसिंह व नत्थो देवी पत्नी तेज सिंह निवासी तरौरा जनपद कासगंज हैं जिन्होंने दोनों पीड़ितों को बुरी तरह घायल कर दिया।

                    अस्पताल में पीड़ित

और दोनों घायलों ने बताया कि जब तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो तहरीर नहीं ली गई और पीड़ितों को नरबस होकर घर लौटना पड़ा। अब देखना है कि पीड़ितों की सुनवाई करेगी कासगंज पुलिस और करेगी तो कब तक।

Post Top Ad