कासगंज पुलिस का अभियान, शराब माफिया,जुआरी,वारंटी, धर दबोचे। कहाँ से कितने पकड़े देखें खबर - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज पुलिस का अभियान, शराब माफिया,जुआरी,वारंटी, धर दबोचे। कहाँ से कितने पकड़े देखें खबर

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सोरों पुलिस द्वारा 01 वारण्टी गिरफ्तार

 

          पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर  अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 14.10.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना सोरों पुलिस द्वारा  विद्युत अधि0 थाना सोरों जनपद कासगंज से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त को उसके घर, ग्राम चंडौस थाना सोरों से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


.................


 थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 02 वाछिंत अपराधी गिरफ्तार 


     थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 02अभियुक्तगण 1. मोहित पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 2. अभिषेक पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासीगण ग्राम नबावगंज नगरिया थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज को   काशीराम कालोनी पटियाली रोड़ गंजडुण्डवारा से 50 कदम की दूरी से समय करीब 11.55 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर, 2500/- रुपये नकद, 01  स्प्लेन्डर मोटर साइकिल (काले रंग की) बरामद किये गये । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकद्दमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । 

.................


थाना कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े 05 जुआरी 


              मुखविर खास की सूचना पर थाना कासगंज पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को अभि0 देशराज पुत्र रामप्रसाद निवासी नगला मुण्डा थाना व जनपद कासगंज के घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 12020/- रूपये नकद एवं 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकद्दमा पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


..................


 थाना कासगंज पुलिस ने जुआ खेलते हुए 07 जुआरी दबोचे। 

             मुखविर खास की सूचना पर, थाना कासगंज पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07 अभियुक्तगण को सिंघल स्ट्रीट ट्रेडर्स के सामने झोपडी से, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 8980/- रूपये नकद एवं 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0 पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

...........


थाना पटियाली पुलिस ने 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 

         थाना पटियाली पुलिस द्वारा आरोपी विपिन पुत्र वीरपाल निवासी थाना गांव थाना पटियाली जनपद कासगंज को दरियावगंज रेलवे लाइन के पास से,15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ समय करीब  6.00 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0 पंजीकृत कर दिया गया व अन्य 01 आरोपी सत्यवीर पुत्र तोताराम निवासी ग्राम शिसईया थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद को लालबादरा से हकीमगंज की तरफ जाने वाले बम्बे से 16 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ, समय करीब 07.45 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0 पंजीकृत किया गया, उपरोक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


Post Top Ad