Kasganj-मोबाइल चोर को थाना सहावर पुलिस ने धर दबोचा - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

Kasganj-मोबाइल चोर को थाना सहावर पुलिस ने धर दबोचा

संवाददाता-राजकुमार लोधी


कासगंज 14-04-2023


*घटनाक्रम-* दिनांक 09.03.2023 को वादी  अभिषेक तोमर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मौ0 मोरी कस्बा व थाना सहावर कासगंज ने थाना आकर सूचना दी कि दिनांक 09.03.2023 सुबह लगभग 11.00 बजे वादी अपनी फर्म पर वैठा था तभी कोई अज्ञात व्यक्ति वादी की दुकान पर आया और वादी के काउन्टर से एक थैला कपडे का जिसमें दुकान के हिसाब की कापी दुकान के ताले की चाबी व एक मोबाइल फोन सिम सहित जिसका EMEI 864138064495610 दूसरा EMEI No. 864138064495602 चुरा कर ले गया । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सहावर पर मुकद्दमा अज्ञात पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । 



*कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में चोर व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में आज दिनांक 14.04.2023 को थाना सहावर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 01 अभियुक्त अमित पुत्र बीरबल नि0 खाता थाना सहावर जनपद कासगंज उम्र करीब 19 वर्ष  को समय करीब  10:20 बजे भिलौली पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । जिसके कब्जे से वादी मुकदमा का मोबाइल फोन (रियल मी कम्पनी) सिल्वर कलर का बरामद हुआ है ।

          अभियुक्तगण से हुयी बरामदगी के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत कर  थाना सहावर द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियामानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post Top Ad