संवाददाता-राजकुमार लोधी
कासगंज- पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में अवैध शराब एवं शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा विशेष अभियान के क्रम में
आज दिनांक 13.04.2023 को थाना सहावर पुलिस द्वारा अवैध शराब का बना रहे एक अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ करू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम गुडगुडी थाना सहावर जनपद कासंगज को ग्राम गुडगुडी से अबैध कच्ची शराब बनाते हुए समय शाम 07:30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा मौके से एक प्लास्टिक की कट्टी में 78 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण (भट्टी) बरामद की गयी एवं करीब 250 लीटर लहन को नष्ट किया गया ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अमांपुर पर मुकद्दमा आबकारी अधि0 पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
