Kasganj-थाना सिढपुरा पुलिस ने किये 03 शातिर अपराधी गिरफ्तार - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

Kasganj-थाना सिढपुरा पुलिस ने किये 03 शातिर अपराधी गिरफ्तार

 


संवाददाता-राजकुमार लोधी


*घटनाक्रम-*   पुलिस अधीक्षक कासंगज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली  दीप कुमार पन्त के नेतृत्व में आज दिनांक 14.04.2023 को थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा भुजपुरा तिराहा धुमरी रोड पर चैंकिग के दौरान 03 शातिर अभियुक्तगण 1. मोनू यादव उर्फ कन्हैया पुत्र दुर्बीन सिंह 2. राजीव पुत्र सत्यप्रकाश 3. लक्ष्मण सिह पुत्र अजब सिंह को समय करीब सुबह 4.00 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 02 मो0सा0 1. हीरो पैशन एक्स प्रो रंग काला 2. बजाज प्लेटिना बिना नम्बर रंग काला बरामद हुयी हैं तथा अभियुक्त मोनू यादव उर्फ कन्हैया पुत्र दुर्बीन सिंह के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुये हैं ।


*पूछताछ का विवरण-*  अभियुक्तगण से चोरी की मो0सा0 व अवैध तमंचे के बारे में पूछने पर सभी ने बताया कि साहब हम तीनों दिल्ली जाकर एक दूसरे के सहयोग से मो0सा0 चोरी करते हैं, पकडे जाने के भय से अपने पास तमंचा भी रखते हैं जिससे पकडे जाने के सम तमंचा का प्रयोग करके भागा ज सके, एक मो0सा0( पैशन एक्स प्रो0 ) को हम तीनों ने मिलकर करीब 12-14 दिन पहले दिल्ली में सालीमार से व दूसरी मो0सा0 (बजाज प्लैटिना ) को हम तीनों ने मिलकर दिल्ली से चोरी की थी । आज हम तीनो सिढपुरा व गंजडुण्डवारा से मो0सा0 चोरी करने की फिराक में निकले थे तभी आपने पकड लिया । 


*कार्यवाही-* अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व उनसे हुयी बरामदगी के आधार पर थाना सिढपुरा पर  आर्मस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post Top Ad