संवाददाता-राजकुमार लोधी
कासगंज- पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पटियाली डी के पन्त के नेत्रृत्व में आगामी चुनावों के दृष्टिगत जनपद में गुण्डा व जिलाबदर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.04.2023 को थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना जिला बदर अभियुक्त 1. जगवीर पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम नाथपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को ग्राम नाथपुर से समय करीब 1.15 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिढ़पुरा पर गुण्डा अधि0 पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
