संवाददाता-राजकुमार लोधी
कासगंज- पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पटियाली डी के पन्त के नेत्रृत्व में आगामी चुनावों के दृष्टिगत जनपद में अवैध जुआ/सट्टे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.04.2023 को थाना पटियाली पुलिस द्वारा मुखविर खास की सूचना पर अयोध्यानगर में देवी सिंह के खेत से बगिया से जुआ खेलते हुये 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की तथा मौके से कुल 65100 रूपये नकद व 52 ताश पत्ता बरामद किये गये ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पटियाली पर मुकद्दमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
