जनपद कासगंज
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र एवं शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.04.2023 को एक शातिर अभियुक्त अबधेश उर्फ टिल्लू पुत्र नाथूराम नि0 मानपुर नगरिया थाना सोरों जनपद कासगंज को नगला रामचन्द्र तिराहा से समय करीब 01.30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है जिसके आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सोरों पर आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
