PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डालने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डालने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जनपद एटा

थाना मारहरा क्षेत्र के कस्बा मारहरा का निवासी अमन पठान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था जिसने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट फेसबुक पर वायरल की थी इतना ही नहीं यह शातिर पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह बाबूजी के खिलाफ भी अपमानजनक पोस्ट कर चुका है और अभद्र भाषा टिप्पणी भी प्रयोग प्रयोग कर फेसबुक पर पोस्ट कर चुका है।



इतना ही नहीं यह शातिर पूज्य देवी देवताओं के अपमान जनक फोटो भी फेसबुक पर पोस्ट कर दिया करता था । इससे मारहरा के काफी लोग परेशान थे वह आहत उन सभी लोगों के दिल पर इसकी हरकत से काफी ठेस पहुंची है ।

जब यह हरकत बर्दाश्त नहीं हुई तो परेशान लोग थाना मारहरा पहुंचे और लिखित तहरीर दी और इस शातिर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की । इस शातिर की हरकत व आहत लोगों की तहरीर को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर संबंधित धाराओं में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया ।

Post Top Ad