एक बांछित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

एक बांछित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

जनपद कासगंज


  दिनेश बाबू पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम जलालपुर पलेरा थाना बागवाला जनपद एटा के द्वारा दिनांक 24.03 2023 को थाना सहावर पर आकर लिखित तहरीर दी कि अभि0 1.संदीप कुमार पुत्र गंगा सहाय 2.अमित कुमार पुत्र गंगा सिंह 3.विजेंद्र सिंह पुत्र  विजय सिंह निवासी नगला भीमसेन थाना सहावर व अन्य तीन लोग नाम पता अज्ञात के द्वारा मेरे प्लॉट में पड़े सामान को चोरी कर लिया गया है। जिसके संबंध में थाना सहावर पर  मुकद्दमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।


        उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सहावर दीप कुमार पंत के मार्गदर्शन में थाना सहावर पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.04.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त विजेंद्र सिंह पुत्र विजयपाल निवासी नगला भीमसैन थाना सहावर जनपद कासगंज को  मोहनपुर तिराहा कस्बा सहावर से समय करीब 11.00 बजे  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Post Top Ad