स्थापना दिवस पर फूलों से सजा भाजपा जिला कार्यालय, हुआ ध्वजारोहण - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

स्थापना दिवस पर फूलों से सजा भाजपा जिला कार्यालय, हुआ ध्वजारोहण

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस जिले के प्रत्येक बूथ पर मनाया गया।भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय को गुब्बारों औऱ फूल मालाओं से सजाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया।



इसके बाद भाजपा कार्यालय पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरे देश मे नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है भाजपा ने हमेशा देश हित के सभी कार्य किये है। ऐसी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके सभी संथापको को नमन करते है। रानी लक्ष्मी बाई कम्युनिटी हॉल में नव मनोनीत एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय , श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये औऱ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के हित की बात करता है इसी देश प्रेम की वजह से भाजपा नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता स्थापना के मौके से लेकर लगातार संघर्ष रत रहते है और जिन लोगो ने भाजपा की स्थापना की उन्होंने कितना संघर्ष किया होगा जिनकी वजह से पूरे विश्व मे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। 

इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला , सुरेश माहेश्वरी, कौशल साहू, राजेंद्र बौहरे , ममतेश शाक्य, रामनिवास राजपूत, सतेंद्र कश्यप बॉबी , महेंद्र सिंह राना , केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ , शरद गुप्ता , डॉ खूब सिंह, कुलदीप प्रतिहार, अमित बाबा , मनोज शर्मा, सुनील पांडेय, स्नेहलता शर्मा, गोविंद साहू, श्यामू यादव, प्रतीक माहेश्वरी, गजेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Post Top Ad