जनपद कासगंज
एक दरोगा व कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को जमकर पीटा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने दरोगा सचिन चौधरी को निलंबित कर दिया है। मामला जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र का है जहां कोतवाली सोरों में तैनात कस्बा इंचार्ज सचिन चौधरी ने एक व्यक्ति की कुछ लोगों के साथ मिलकर लात घूसों से जमकर पिटाई की। दरोगा सचिन चौधरी की एक व्यक्ति की पिटाई करने वाली वीडियो किसी ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वाइरल वीडियो में दरोगा की दबंगई साफ देखने को मिल रही है । दरोगा सचिन चौधरी एक मंदबुद्धि व्यक्ति की लात घूसों से जमकर पिटाई करता नजर आ रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है की जिस व्यक्ति को दरोगा ने पीटा था दरअसल वह व्यक्ति राजेश है जो मंदबुद्धि का बताया जा रहा है जो कि सोरों कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।
वायरल वीडियो की खबर जैसे ही कासगंज एसपी सौरभ दीक्षित को हुई वैसे ही मामले को संज्ञान लेते हुए दरोगा सचिन चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पूरी जानकारी देते हुए जिले के अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि दरोगा सचिन चौधरी का एक व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था । जिसका संज्ञान लेकर दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है और मामले की आगे जांच भी की जा रही है
