कासगंज पुलिस की कार्यवाही सफल, 05 शातिर दबोचे। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज पुलिस की कार्यवाही सफल, 05 शातिर दबोचे।

जनपद कासगंज

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली आर0के0 तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 05.04.2023 को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 05 शातिर  विनोद कुमार पुत्र तोताराम व प्रेमपाल पुत्र सोनपाल नि0 ग्राम वलदेव सिंह थाना पटियाली जनपद कासगंज , राम सिंह पुत्र ब्रजेश कुमार व अंकित पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम मझोला थाना पटियाली जनपद कासगंज , सतेन्द्र पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम नगला पन्नी थाना पटियाली जनपद कासगंज को नफीस कालिया की कोठी के पास समय 01 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी ।


04 आरोपी शिवम उर्फ सहदेव पुत्र यादराम यादव निवासी छोटी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा 

लोकेन्द्र यादव पुत्र शिवराम नि0 ग्राम उदई थाना हसायन जनपद हाथरस हाल निवासी मौ0 बुन्दू खां गढ़ी स्टेशन के सामने जगदम्बा होटल के पीछे कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस ।

मामा उर्फ अवधेश पुत्र नामालूम नि0 मौ0 खिन्नी कस्बा व थाना पटियाली जनपद कासगंज ।

बबलू पुत्र तेजराम नि0 साडलपुर थाना अलीगंज जनपद एटा  । मौके से भागने में सफल रहे । मौके से 50 बोरी तम्बाकू, 01 मैक्स पिकअप गाड़ी, 01 छोटा हाथी, 01 ट्रैक्टर पावर ट्रैक, 01 कम्प्यूटर धर्मकांटा बरामद किया गया । 

आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर  आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गोदाम से की थी लूट,थाने में दी थी तहरीर।


राकेश कुमार पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम तेल मिल कालौनी गाँधी रोड कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज द्वारा थाना आकर सूचना दी कि दिनांक 03.04.2023 को सुबह करीब 09 बजे एटा रोड ग्राम चौडियाई स्थित अपनी फर्म मै0 राकेश टुबैको स्टोर की गोदाम पर पहुँचकर देखा तो गोदाम के मैन गेट का ताला टूटा हुआ है । गेट खोलकर अन्दर जाकर देखा तो गोदाम से करीब 60 बोरी तम्बाकू गायब थी तथा अन्दर गोदाम के ताले टूटे पड़े थे । जिसके सम्बन्ध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गंजडुण्डवारा पर मुकद्दमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी थी ।

Post Top Ad