वाह कासगंज पुलिस के क्या कहने "दोषी बच ना जाये,निर्दोष फंस ना जाये " कहावत को मद्देनजर रखते हुए ताबड़तोड़ धरपकड़ अभियान जारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में आगामी चुनावों के दृष्टिगत जनपद में अवैध शस्त्र एवं शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में
क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.04.2023 की रात्रि में अभियुक्त श्यामवीर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मुनव्वर पुर गडिया थाना सोरों कासगंज उम्र 25 वर्ष को नगला राजा की तरफ जाने वाली सड़क चौराहे के पास से समय करीब 23:40 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । जिसके आधार पर थाना सोरों पर मुकद्दमा पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
