कासगंज में एक जिला बदर आरोपी तमंचा व कारतूस सहित सोरों पुलिस की गिरफ्त में - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज में एक जिला बदर आरोपी तमंचा व कारतूस सहित सोरों पुलिस की गिरफ्त में

 कासगंज पुलिस का आरोपियों के विरुद्ध जबरदस्त धरपकड़ अभियान जारी है वहीं पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में आगामी चुनावों के दृष्टिगत जनपद में अवैध शस्त्र एवं शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में


क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.04.2023 की रात्रि में  जिला बदर आरोपी राहुल चौधरी पुत्र दलीप निवासी मौहल्ला दीक्षितान कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज उम्र करीब 30 वर्ष को लहरा बाईपास रोड पीली कोठी तिराहा के पास से समय करीब 20:30 बजे  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार आरोपी के  कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । जिसके आधार पर थाना  सोरों पर मुकद्दमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

आरोपी राहुल को जिलाधिकारी महोदया कासगंज के आदेश द्वारा  जिला बदर किया गया है।

Post Top Ad