पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेंद्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आगामी चुनावों के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में
आज दिनांक 20.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना सोरों पुलिस द्वारा 01अभियुक्त जयपाल पुत्र राम सिंह निवासी कुमरौआ थाना सोरों जनपद कासगंज उम्र 35 वर्ष को अभियुक्त के घर के पास से समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । कब्जे से 04 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी बरामद की है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मुकद्दमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
