प्रेग्नेंट हो गई कुंवारी लड़की ,विदेशी से बनाये सम्बन्ध,जब बच्चा हुआ तो 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

प्रेग्नेंट हो गई कुंवारी लड़की ,विदेशी से बनाये सम्बन्ध,जब बच्चा हुआ तो 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया

 

गुजरात के अहमदाबाद का मामला है जहां एक कुवांरी लड़की मां बन गई तो बच्चे को 10वीं मंजिल से फेंक दिया। शिशु की हत्या के बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आ गई। लड़की ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि वह विदेश गई थी और वहां सम्बन्ध हो गया था। 

इसके चलते उसने लवर के साथ संबंध बना लिए, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई थी। अहमदाबाद वापस आने पर उसे जब इसका पता चला। आरोपी लड़की ने कहा कि बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया।


घटना अहमदाबाद के चंद्रखेड़ा का है। लड़की कुछ समय पहले विदेश से लौटी है। वह यहां चंद्रखेड़ा के एक अपार्टमेंट में रह रही थी। यहां पिछले दिनों उसने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन बदनामी के डर से अपनी ही बच्ची को 10वें फ्लोर से नीचे फेंक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्ची की लाश मिलने के बाद यह इलाके में चर्चा का विषय बन गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की। काफी पड़ताल के बाद पुलिस आरोपी लड़की तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह विदेश में थी और वहीं एक अफेयर के दौरान प्रेग्नेंट हो गई।

Post Top Ad