( मीडिया हाउस ).........
यूपी के जनपद कासगंज में गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र की महिला ने अतिरिक्त दहेज की खातिर ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम नगला चिना निवासी मुंशीलाल की पुत्री विमलेश कुमारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी थाना अमांपुर के ग्राम अभयपुरा निवासी भगवान सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र से हुईं थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। पति सहित अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं कर पाने पर ससुरालीजन प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में पीड़ित महिला ने पति पुष्पेंद्र, ससुर भगवान सिंह, सास गंगा देवी व ननद यशोदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.......