( मीडिया हाउस )........
यूपी के जनपद कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित प्रभुपार्क में निर्झर साहित्यिक संस्था की शोक सभा हुई। जिसमें संस्कार भारती ब्रज प्रान्त के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ चित्रकार पूर्व प्रवक्ता हरीराम शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। डा. सुभाषचन्द्र दीक्षित, डा. राम प्रकाश पथिक ने उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया।
अखिलेश सक्सेना ने भी श्री शर्मा से जुड़े संस्मरणों की चर्चा की। सभा के अंत में मौन धारण कर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में मनोज मंजुल, सुरेन्द्र कुमार माहेश्वरी, अचिंत सक्सेना, सुदेश पाठक शामिल रहे।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज....