एक जुलाई से सात जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान आओ लगाएं अच्छे पौधे अभियान ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

एक जुलाई से सात जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान आओ लगाएं अच्छे पौधे अभियान ll

 ( मीडिया हाउस )........

यूपी के जनपद कासगंज में एक जुलाई से सात जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान आओ लगाएं अच्छे  पौधे अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने नगर पालिका परिसर में पौधे लगाए। प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत की अध्यक्षता में पालिका मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया।


 इस दौरान कोरोना महामारी में जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रत्येक कर्मचारी ने एक पौधा लगाकर तथा उनका पोषण करके वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान रोहन सिंह चौहान, राजकुमार, कुमारी जया भारती, अमर जैन, अमर जयंत, अभय प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रवीण कुशवाहा, खलीक अहमद, चोब सिंह, रामसेवक, बॉबी यादव, जितेंद्र राजपूत, अवधेश उपाध्याय, दुर्गेश यादव, राजकुमार, वीरपाल, वरुण सक्सेना, खूब सिंह मौजूद रहे। 



रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज........

Post Top Ad