हिन्दू युवा वाहिनी अलीगढ़ संभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

हिन्दू युवा वाहिनी अलीगढ़ संभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ll

 ( मीडिया हाउस ).....

जनपद कासगंज में न्यौली के हिन्दू युवा वाहिनी अलीगढ़ संभाग की समीक्षा बैठक में कासगंज से भी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में शामिल होकर लौटे जिला संयोजक मनोज चौहान ने बताया कि बैठक विभाग प्रभारी महन्त कौशलनाथ की अध्यक्षता में गिलहराज मन्दिर अचलताल में हुई। सम्भाग प्रभारी सम्पूर्णानन्द गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाने हिन्दू युवा वाहिनी के एक एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।



 जिम्मेदार अधिकारियों को वाहिनी कार्यकर्ता ज्ञापन देकर उनसे अपने विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने का आह्वान करेंगे। बैठक में जिले से जिलाध्यक्ष अनुपम यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन वर्मा, जिला मंत्री मोहित साहू, सोरों ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा भी शामिल हुए।



रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......


Post Top Ad