( मीडिया हाउस ).........
जनपद कासगंज में पटियाली कस्बा के मुख्य चौराहे पर बाइक सवार बाराती ट्रक से टकरा गए। जिसमें एक की मौत हो गई, दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया है।
थाना सहावर क्षेत्र के गांव बंजारी से शुक्रवार की शाम एक बारात थाना सिकन्दरपुर वैश्य के गांव गढ़ी बढौला गई थी। शनिवार की सुबह तड़के ही बारात में गए गांव के ही आनंद पुत्र शिवसिंह, विश्राम पुत्र मलिखान व जगनेश पुत्र राजे एक बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे, जैसे ही वह पटियाली के मुख्य चौराहे पर पहुंचे, तभी दरियावगंज की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। घटना में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय आनंद को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को उपचार दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.........