कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा के निकट ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गईll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा के निकट ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गईll

 ( मीडिया हाउस ).........

यूपी के जनपद कासगंज में गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा के निकट ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार देर रात ग्राम नगला अशानंद निवासी ठाकुरदास पुत्र रामकिशोर ग्राम बरौना से वापिस लौट रहा था। ग्राम नवादा के निकट ईको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया गया है कि ठाकुरदास अपनी निजी ईको कार से पार्टी लाने ले जाने का कार्य करते थे। शुक्रवार की देर रात्रि वह ग्राम बरौना में पार्टी छोड़कर वापस अपने गांव नगला आशानंद लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया। सुबह जब लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज...........


Post Top Ad