( मीडिया हाउस ).......
कासगंज जनपद में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । 11 केंद्रों पर टीका लगाया गया, गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर, सोरों अमापुर, सिढ़पुरा, अशोकनगर कासगंज, जिला अस्पताल मामो, पवसरा, बिड़ला अस्पताल, महिला स्पेशल बूथ प्रभु पार्क में भी टीकाकरण केंद्र बनाये गये।
शनिवार को 45 वर्ष के 528 लोगों ने टीका लगवाया, व295 लोगों को दूसरी डोज़ लगी। इसमें1773 युवाओं ने टीकाकरण कराया। जनपद में2595 कुल डोज़ लगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि जनपद में11 टीकाकरण केंद्रो पर शनिवार को2595लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें, मास्क लगाएं दो गज की दूरी का पालन करें कम से कम बाहर जाएं । उन्होंने बताया कि ज़्यादा से ज़्यादा टीकाकरण कराने के लिए लोगों में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक बैठक कर भी लोगों को टीके के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
----------
24 वर्षीय महिला कोमल सक्सेना- ने बताया कि उन्होंने आज बिड़ला अस्पताल पर कोविड का टीका लगवाया है । इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई है। और वे स्वास्थ्य हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग टीका लगवाएं और खुद को कोरोना से सुरक्षित रखें
------------
28 वर्षीय पुरुष राज किशोर ने आज कोविड का टीका लगवाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है, उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग टीका लगवाने के लिए आरोग्य सेतु ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें, व जल्द से जल्द कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाए ।
-------------
मुस्लिम महिलाओं में दिखा कोविड-19 टीकाकरण को लेकर उत्साह:
जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक ने कहा- जिले में हो रहे टीकाकरण में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 का टीका लगवा कर एक मिसाल पैदा की है । उन्होंने सभी से अपील की है टीका लगवाना बेहद जरूरी है । इस टीकाकरण के अवसर पर मोहम्मद यूसुफ, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, डॉक्टर आमिर ख़ान, चिकित्सा अधीक्षक वह मोहम्मद तस्लीम फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे ।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज........

