( मीडिया हाउस ).........
जनपद कासगंज में हम होंगे कामयाब मिशन 2022 चलो जनता के द्वार अभियान के तहत आज महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक अमांपुर विधानसभा के गांव भरतपुर में खाट सभा आयोजित हुई , महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी करके महिलाओं की रसोई पर प्रहार किया है l
घर कैसे चलाया जाता है यह सिर्फ एक महिला ही जानती है पर गृहस्थी का दर्द व समझने में आदरणीय पीएम साहब एवम सीएम साहब दोनों ही नाकाम रहे है महिला जिलाध्यक्ष ने कहा निरंकुश और अहंकारी सरकार में क्या युवा क्या किसान क्या ब्यापारी क्या महिलाएं सभी एक घुटन महसूस कर रहे हैं महिला कांग्रेस कमेटी केंद्र एवम प्रदेश दोनों जनविरोधी सरकारों का पुरजोर विरोध करती है उन्होंने कहा अमांपुर विधानसभा का यह भरतपुर गांव खुशहाली और तरक्की से कोसों दूर है l
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......
