( मीडिया हाउस ).........
जनपद कासगंज में श्री राहुल तोमर पुत्र श्री इन्द्रपाल सिंह नि0 शास्त्रीनगर नदरई गेट कासगंज द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि वह अपनी माताजी श्रीमती सूरजमुखी को ई रिक्शा से आवास विकास कालोनी की तरफ आते हुए रास्ते में 2 मोटर साइकिल सवार अज्ञात युवकों द्वारा गले में झपट्टा मारकर सोने की चैन तोड़ ले गये थे । इस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली कासगंज पर अभियोग संख्या 346/21 धारा 356,379 भादवि बनाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुक़ददमा लिखकर कर विवेचना शुरू की गई ।
इसके बाद श्री विकास कुमार पुत्र श्री नरेश चन्द्र नि0 ग्राम ज्याउद्दीनपुर थाना व जनपद कासगंज द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि वह दिनांक 28.06.21 को लक्ष्मी टाकीज के सामने मोबाईल पर बात करते हुए जा रहा थे कि उसी वक्त मोटर साईकिल सवार 3 अज्ञात युवक पीछे से झपट्टा मारकर मोबाईल को छीन ले गये थे । प्रकरण के सम्बन्ध में थाना हाजा पर अपराध संख्या 345/21 धारा 356,379 भादवि बनाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुक़ददमा किया गया एवं विवेचना प्रारम्भ की गई ।
इन दोनों घटनाओं को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री मनोज कुमार सोनकर द्वारा गंभीरता से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रकाश वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राम कृष्ण तिवारी के नेतृत्व मे दोनों घटनाओं के शीघ्र खुलासे एवं घटना में साथ देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली कासगंज की पुलिस टीमें बनाकर निर्देशित किया गया ।
रात्रि को सूचना पर ततारपुर मोड़ से पुलिस मुठभेड के दौरान 2 शातिर लुटेरे 1. सुधीर पुत्र मलिखान सिंह नि0 ग्राम मुबारिकपुर सिगतरा थाना कोतवाली जनपद कासगंज तथा 2. अंकित गौतम पुत्र नन्दकिशोर नि0 भीमनगर थाना कोतवाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की 2 चैन, 3 चोरी की मोटर साइकिल, 35000 रूपये नकद, 5 लूटे गये मोबाईल व 2 तमन्चे 315 बोर, 5 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं ।
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों घटनाओं को स्वीकार करते हुए बताया गया कि हमारे द्वारा दिनांक 22.06.2021 को ई रिक्शा मे बैठी महिला के गले से चैन तोड़ी थी तथा दिनांक 24.06.2021 को मराठा ढाबा पर बैठी महिला के गले से चैन तोड़ कर भागे थे । इसके अतिरिक्त दिनांक 17.06.2021 को सहावर चांड़ी रोड पर मैक्स पिकअप के चालक की मिलीभगत से गुड़ बेचकर वापस आते व्यापारी से 1 लाख रूपये की लूट की गई थी । इसके अतिरिक्त कासगंज शहर से 1 अपाचे एवं 1 पल्सर मोटर साइकिल चोरी की गई थी ।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली कासगंज पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
क्राइम रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......


