बिजली के पोल से ई-रिक्शा टकराने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

बिजली के पोल से ई-रिक्शा टकराने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई ll

 जनपद कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में बिजली के पोल से ई-रिक्शा टकराने से उसमें सवारे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक पर लापरवाही बतरने का आरोप लगाया है। 

सड़क हादसे का शिकार मैनपुरी के कस्बा कुरावली निवासी 17 वर्षीय इमरान पुत्र मोहम्मद अली हुआ। बताया जा रहा है कि वह पांच दिन पूर्व अपनी मौसी के यहां थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम भुजपुरा आया था।



शुक्रवार को इमरान अपने मौसेरे भाइयों के साथ बाजार कर बापस आ रहा था। वापस आते समय ग्राम सुनहरा के पास बिजली के पोल से ई रिक्शा टकरा गया। जिसमें इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सिढ़पुरा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ई रिक्शा चालक नशे में धुत था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।



रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......

Post Top Ad