भाई ने भाई एवं भतीजे पर लगाया पिता की हत्या का आरोप ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

भाई ने भाई एवं भतीजे पर लगाया पिता की हत्या का आरोप ll

यूपी के जनपद कासगंज में पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्सी में खेत पर सो रहे वृद्ध का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हुई है। जबकि वृद्ध के पुत्र ने अपने भाई एवं भतीजे पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वृद्ध के गले पर उंगलियों के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



गांव के निवासी 70 वर्षीय लेखराज गुरुवार की रात अपने खेत पर सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह आस पास के लोग जब खेतों में शौच को गए तब उन्होंने वृद्ध को मृत अवस्था में पाया। जानकारी स्वजनों को दी। स्वजन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि मृतक के तीन पुत्र अवधेश, राकेश एवं अमरसिंह हैं। तीनों के बीच जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। हाल ही में मृतक ने पांच बीघा जमीन बेची थी। इसके लेन-देन को लेकर अवधेश अपने पिता को परेशान कर रहा था। दूसरे पुत्र राकेश का आरोप है कि अवधेश एवं उसके बेटे रामवरन ने पिता की गला दबाकर हत्या की है। राकेश ने भाई एवं भतीजे विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

------------------------

मृतक के पुत्र की ओर से भाई एवं भतीजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगा। - अवधेश भदौरिया, एसएसआई और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा l


रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.....

Post Top Ad