नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह हुआ ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह हुआ ll

( मीडिया हाउस ).........

जनपद कासगंज मेँ गंजडुंडवारा विकास खंड कार्यालय परिसर में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह हुआ। जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर व शॉल उड़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक पटियाली ममतेश शाक्य व भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत राजकुमार सिंह ने किया।

विधायक ममतेश शाक्य ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए गंभीर है। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को सफल बनाने में सहयोग करें। भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सोलंकी ने भी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए सरकार की उपलब्धियो की जानकारी दी।  प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान माला पहना कर व शाल उड़ा कर किया गया। इस दौरान बॉबी कश्यप, शांति देवी ब्लाक प्रमुख, मुकेश भदौरिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, धर्मवीर सिंह  वैस अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति, ओम कुमार सिंह बैश, भारत गुप्ता मंडल अध्यक्ष , अर्जुन सिंह मंडल अध्यक्ष, सुशील सोलंकी मंडल अध्यक्ष, अरुण चौहान, आराम सिंह शाक्य जिला पंचायत सदस्य, अरविंद मोर्य आदि मौजूद रहे।




रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज........

Post Top Ad