( मिडिया हाउस )......
यूपी के जनपद कासगंज में आज हम होंगे कामियाब मिशन 2022 चलो जनता के द्वार अभियान के तहत 101 अमांपुर विधानसभा छेत्र के विकासखण्ड अमांपुर के गाँव जवाहरपुर एवं मझोला, अभयपुरा में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहाँ कि गाँव के हर आँगन में एक एक लड़की में हुनर प्रतिभा और काबिलियत की कमी नही है पर अफ़सोस वे लड़कियां अपनी भावनाओं का गला घुटते हुए अपनी आँखों से देख रही हैं, कारण माता पिता का आर्थिक रूप से कमजोर होना और यहाँ के जनप्रतिनिधियों का उदासीन होना लेकिन महिला कांग्रेस कमेटी होनहार लडकियों की आवाज़ को दबने नहीं देगी उनकी आवाज़ को ब्लॉक पर उठाया जायेगा जिला मुख्यालय पर उठाया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा आज छेत्र का किसान परेशान हैं वह कुंठित है दुखी है क्योंकि उसकी सुनने वाला कोई नही है, जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उनके हक की लड़ाई को पूरे दम खम के साथ शाशन और प्रसाशन के समक्ष उठाएंगी उन्होंने कहा ये कैसी विडंबना है इस अमांपुर छेत्र की जो एटा और कासगंज दो जिलों की मुख्य धारा को जोड़ता है विधानमंडल से आई छेत्र की विकास निधि वापस हो जाती है पर छेत्र में काम नही होता और कितना अच्छा काम होता हैं इसका उदाहरण है अमांपुर कासगंज रोड जिस पर आए दिन हादसे होते है और हर एक दिन किसी घर का चिराग़ बुझता है
इस अवसर पर श्री मति निर्मला देवी, राममूर्ति, कृष्ना, गीता देवी, विमलेश, बेगम, राजवती, रेखा, पूनम, भगवती, चन्द्रवती, रेशम देवी, सीमा देवी, लक्छमी देवी, विनीता देवी, भगवान श्री, रेखा सिंघ, कलावती देवी, विद्या देवी, सुमन, जयदेवी, चन्द्रवती,अमरपाल, भ्रमदेव, चंद्रपाल, रामसेवक, थानसिंघ, नीरेश यादव, पंकज राजपूत आदि लोव मौजूद रहे।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.......
