( मिडिया हाउस )......
जनपद कासगंज में युवजन सभा के कार्यालय पर आज विशेष माषिक बैठक हुई। यह बैठक युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने युवजन सभा की टीम का जायजा लिया। और आगामी चुनावों में कासगंज की तीनों विधानसभा जिताने का वचन दिलवाया। युवजन सभा जिलाध्यक्ष बृजेश यादव पहलवान ने मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया कि युवजन सभा की छोटी छोटी टीमें बनाकर गांव गांव तक समाजवादी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
टाइम टी वी न्यूज के पत्रकारों से मिलकर विनोद सविता ने अपने शब्दों में क्या कहा सुनिये।
आपको बता दें कि आज की इस सभा में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के साथ धर्मेन्द्र सिंह ,हुब्बलाल यादव,अनुज,विशाल,कमल यादव,निशांत,नितेश,भरत यादव सहित तमाम युवजन सभा के युवा मौजूद रहे।
कासगंज से संजय सिंह की रिपोर्ट....