आरंभ फाउंडेशन कासगंज द्वारा आज वृद्ध आवासीय आश्रम कासगंज में वृद्ध लोगो को चश्मा, दवा ,फल और वस्त्र वितरण कराया गया ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

आरंभ फाउंडेशन कासगंज द्वारा आज वृद्ध आवासीय आश्रम कासगंज में वृद्ध लोगो को चश्मा, दवा ,फल और वस्त्र वितरण कराया गया ll

 ( मिडिया हाउस ).....

यूपी के जनपद कासगंज में आज आरंभ फाउंडेशन कासगंज द्वारा आज वृद्ध आवासीय आश्रम कासगंज में वृद्ध लोगो को चश्मा, दवा ,फल और वस्त्र वितरण कराया गया।



आरंभ फाउंडेशन टीम विनम्र अग्रवाल, हर्षित गर्ग, छायांक गांधी, अनुराग सक्सेना ने सम्मिलित रूप से बताया आराम फाउंडेशन नगर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में अपना पूर्ण सहयोग देती रही है और आने वाले समय में भी आरंभ फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में अपना योगदान निरंतर रूप से करती रहेगी  l



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमेन डॉ शशिलता चौहान ने संस्था के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान एवं सेवा का भाव रखना सम्मान योग्य कार्य है एवं युवाओं के इस तरह के कार्यों मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना भारत के आने वाले सुंदर भविष्य की आधारशिला है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनय प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल ,अनीस गांधी, आलोक सोलंकी, अंकित जैन, नीतू अग्रवाल, दीपमाला अग्रवाल, रेनु गांधी, संतोष हिंदुस्तानी, अश्वनी चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार सिंह, ललित मिश्रा, विजय चौहान, देव प्रकाश लोधी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कबीर प्रताप सिंह ने किया l



क्राइम व्यूरो रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......


Post Top Ad