अमांपुर कस्बे में विधुत कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान। ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

अमांपुर कस्बे में विधुत कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान। ll

( मिडिया हाउस ).....

यूपी के जनपद कासगंज के अमांपुर कस्बा में इन दिनों तेज धूप व भीषण गर्मी और उमस से आमजन परेशान है। इधर विधुत विभाग ने लोगों की परेशानी ओर बढ़ा दी है। बिजली की अंधाधुंध कटौती और उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। दिन भर में बिजली आती कम है और जाती ज्यादा है। दिन भर में 15 से 20 बार बिजली ट्रिप हो रही है। दिन-रात हो रही कटौती से लोगों में विभाग के प्रति उबाल बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि महकमा विधुत आपूर्ति के नाम पर खिलवाड़ कर रहा है। कस्बे में विधुत उपभोक्ताओं को 24 घटे में से बमुश्किल 8 घंटे ही विधुत आपूर्ति मिल पा रही है।



स्थिति यह है कि विधुत आपूर्ति के अभाव में घरों व दुकानों में लगे विधुत उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। पेयजल आपूर्ति भी समय से नही मिल पा रही है। कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन से आपूर्ति में सुधार की मांग की है। एक पखवाड़े से विधुत विभाग की लापरवाही के चलते रात को चार पांच घंटे ही विधुत आपूर्ति दी जा रही है। कस्बे के रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, विमल जिंदल, सुनील गुप्ता, धीरज गुप्ता, दरवेश फौजी, सोनू गुप्ता, जयपाल यादव, मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, बिनय प्रताप सोलंकी, आकाश गुप्ता सर्राफ, ओमप्रकाश वर्मा, शकील टेलर, शिवांशू माथुर, बबलू यादव सभासद, दीपक सोलंकी, रियाज खान, शनिदेव, आदि ने जिलाधिकारी महोदय कासगंज सीपी सिंह से कस्बे में हो रही विधुत कटौती को बंद करने और रात के समय पूर्ण रूप से विधुत सप्लाई की मांग की है।



क्राइम व्यूरो रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज........

Post Top Ad