( मिडिया हाउस ).....
यूपी के जनपद कासगंज कासगंज में अमांपुर कस्बे के शास्त्री नगर निवासी सुभाष गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता ने सीएम पोर्टल व उच्च अधिकारियों से शिकायत की है की उनकी बहन वन्दना गुप्ता, रीना गुप्ता व बहिनोई शुभव गुप्ता दबंग लोग है। जो कि आये दिन प्रॉपर्टी को लेकर उनकी और पत्नी, बच्चों की मारपीट करते हैं। उसकी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने और बेइज्जत करने और परिजनों को रंजिशन झूठे मुकदमों में फसने की धमकी देते हैं।
सुभाष गुप्ता ने बताया कि उनकी मां और बहन बहिनोई काफी समय से उसे परेशान कर रहे हैं। ऐसे में उसके साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। पत्नी से छेड़छाड़ और बच्चों को बार-बार पीटे जाने के बाद दहशत खाए युवक ने परिवार को दबंगों की दहशत से घर वार छोड़कर अत्मदाह करने को मजबूर हैं। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
क्राइम व्यूरो रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.....
