( मिडिया हाउस ).....
यूपी के जनपद कासगंज में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कोविड मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिये पेटीएम द्वारा 05 ऑक्सीजन कन्सेंटेटर कासगंज जिला प्रशासन को गिफ्ट में दिये गये हैं। इससे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी l
जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंजडुण्डवारा में ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र ही बनकर तैयार हो रहे हैं। सहावर में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। अब जनपद में मरीजों को आवश्यकता होने पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी और उन्हें ऑक्सीजन के लिये अन्य जिलों में नहीं भटकना पड़ेगा l
रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज.....