( मिडिया हाउस )......
यूपी जनपद कासगंज में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्राासन द्वारा सामाजिक दूरी के पालन पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन शहर के सहावर गेट स्थित रेलवे फाटक पर सामाजिक दूरी का पालन तो दूर यहां हर एक घंटे बाद सैंकडों की संख्या में लोगों का आवागमन एक साथ होता है। लोग पहले निकलने के लिए धक्का मुक्की भी करते हैं। यह सिलसिला बना ही रहता है। क्षेत्रीय लोग फाटक पर उत्पन्न होने वाली स्थिति को देख संक्रमण के फैलने की आशंका जताते रहते हैं।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। विशेष जरूरत पर ही घर से बाहर निकलने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पुलिस प्राासन द्वारा गंभीरता बरती जा रही है। बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन शहर का सहावर गेट क्षेत्र ऐसा है, यहां रेलवे फाटक की वजह से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाता है। ट्रेनों व इंजनों का आवागमन बने रहने से फाटक अक्सर बंद रहता है। काफी देर तक फाटक बंद रहने की वजह से यहां वाहनों व लोगों की भीड़ लग जाती है। आवागमन के दौरान धक्का मुक्की तक हो जाती है, जिससे लोग खुद के संक्रमित होने को लेकर भयभीत दिखाई देते हैं।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......
