विधुत पोल पर लटके तारों पर अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

विधुत पोल पर लटके तारों पर अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी ll

( मिडिया हाउस ).....


यूपी के जनपद कासगंज शहर के सोरों गेट क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के पास स्थित विद्युत पोल पर तारों में अचानक आग लग गई। तारों से आग की लपटें व धुआं उठता देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने वाहनों को लेकर जहां-तहां खड़े हो गए। पुलिस ने विद्युत विभाग को घटना से अवगत कराया। आपूर्ति बाधित होने के बाद चिंगारी शांत हुईं, तब जाकर लोगों का आवागमन सुचारू हो सका।


सोरों गेट पुलिस चैकी के पास स्थित आंबेडकर पार्क के निकट विद्युत पोल लगा हुआ है। इस पोल से सोरों गेट क्षेत्र के लिए विद्युत तार गुजर रहे हैं। मोहल्ला जयजयराम, अशोक नगर, यादव नगर समेत अन्य कई क्षेत्रों में इन तारों से आपूर्ति पहुंच रही है। शुक्रवार की दोपहर बाद तारों में अचानक आग लग गई। तारों से चिंगारी व धुआं उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हाइवे से गुजर रहे लोग जहां-तहां रुक गए। पुलिस भी चैकी से बाहर निकल आई और बिजली घर पर घटना की जानकारी दी। विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति को बाधित कर दिया। तारों से चिंगारी शांत होने के बाद ही मार्ग पर आवागमन शुरु हो सका।


रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.......

Post Top Ad