स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लू से बचाव के लिए पर्याप्त दवाएं पहुंचायीं ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लू से बचाव के लिए पर्याप्त दवाएं पहुंचायीं ll

 ( मिडिया हाउस ).....

जनपद आगरा में मई व जून में लू का मौसम रहता है। इस मौसम में रहने वाली बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के आवश्यक उपाय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए समस्त तैयारियां भी कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकरी ने लू से बचाव करने के लिए लोगों को सलाह दी है।



*मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी  पांडेय* ने बताया कि लू (हीट स्ट्रोक) मई व जून माह में चलती है, इससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए इन दिनों लू से बचाव करें। घर से बाहर निकलें तो पूरी बांह के कपड़े पहनकर निकलें, पानी पर्याप्त मात्रा में पीकर निकलें और अपने साथ पानी की बोतल लेकर जाएं। धूप में निकलते समय सिर ढककर निकलें। यदि कोई परेशानी हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर सलाह लें। सीएमओ ने बताया कि लू से बचाव के लिए स्वास्थय् विभाग द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं। समस्त स्टाफ को सक्रिय रहने व विपरीत परिस्थितियों में तत्काल राहत देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। जिले में दृष्टिगत जिला व ब्लाक स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था हेतु ओआरएस एवं आईवी फ्लूड आदि का पर्याप्त स्टॉक करा दिया गया है एवं मानव संसाधन को भी अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है। अप्रैल माह एवं जून लू के प्रकोप के माह माने जाते हैं। जनपद में अभी तक कोई अप्रिय घटना रिपोर्ट नहीं हुई है। प्रतिदिन दिन ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से लू की रिपोर्ट संकलित कर शासन को प्रेषित की जाती है। जिला स्तर से ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जल जनित बीमारी ने स्वच्छता व सफाई हेतु संवेदनशील कर दिया गया है। मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग व लारवा साइडल स्प्रे नियमित रूप से किया जा रहा है। गर्मी एवं लू के बचाव हेतु एडवाइजरी जारी कर दी गई है। महामारी की दशा में त्वरित कार्यवाही हेतु रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है।



रिपोर्ट - टाइम टीवी नेटवर्क......

Post Top Ad