सहावर गेट इलाके में गत वर्ष 17 अक्तूबर को घर में मृत मिले युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी, महिला को गिरफ्तार कर घटना का किया खुलासा ll ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

सहावर गेट इलाके में गत वर्ष 17 अक्तूबर को घर में मृत मिले युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी, महिला को गिरफ्तार कर घटना का किया खुलासा ll ll

 ( मिडिया हाउस )

यूपी के जनपद कासगंज में शहर कोतवाली क्षेत्र में सहावर गेट इलाके में गत वर्ष 17 अक्तूबर को घर में मृत मिले युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी और देवर पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना के दौरान जांच में पत्नी का नाम सामने आने पर वह फरार हो गई थी। पुलिस टीम ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।



इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गत 17 अक्तूबर 2020 को हरेंद्र उर्फ हरेंद्रवीर उर्फ बंटू निवासी नगला बबूल नई हवेली सहावर गेट अपने घर में मृत मिला था। मृतक के भाई रमाकांत ने पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी क्षमा ने देवर रमाकांत पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान घटना में रिंकू की नामजदगी झूठी मिली और रिपोर्ट दर्ज कराने वाली क्षमा का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने क्षमा की गिरफ्तारी के लिए दविश शुरु की। इंस्पेक्टर ने बताया कि क्षमा लगातार फरार चल रही थी। गत शनिवार की दोपहर तीन बजे सहावर गेट स्थित उसके घर से क्षमा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति की शराब, जुआ की बुरी आदतों, जमीन जायदाद के बेचे जाने से परेशान थी और इसी को लेकर उसने अपने पति की हत्या की।


व्यूरो क्राइम रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज........

Post Top Ad