एटा।
देश में निरन्तर हो रहे पत्रकार उत्पीड़न और हाल ही में दिल्ली आंदोलन की कवरेज करते पत्रकारों से पुलिस द्वारा की गई अभद्रता, अमानवीयता और अवैध हिरासत लेनें के अलावा हिंदी खबर चैनल के संपादक सहित पाँच अन्य स्टाफ कर्मियों की मनमानी और जबरन तरीके से की गई गिरफ्तारी के विरोध में *राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (RPSS)* द्वारा एटा, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हमीरपुर आदि जिलों में महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्थानीय अधिकारियों को पत्रकार हित में अविलंब कठोर कदम उठाने हेतु ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार की निगरानी और जिलाध्यक्ष एटा शुभम पचौरी, प्रभारी करन प्रताप सिंह एवं कासगंज जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आज शुक्रवार प्रातः 11 बजे, एटा जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन स्थल पर संगठन के पदाधिकारी पत्रकार एकत्रित होकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगे । संगठन ने समर्पणभाव की सोच रखने वाले सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।
निवेदक - RPSS, सहयोग, सलाह, सहायता, सूचना हेतु संगठन की Helpline: 01169296784 पर सम्पर्क करें ।

