*फर्रुखाबाद के संकिसा स्तूप परिसर में बौद्ध भिक्षुओं में मारपीट, पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद* - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

*फर्रुखाबाद के संकिसा स्तूप परिसर में बौद्ध भिक्षुओं में मारपीट, पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद*



मुंडन संस्कार से मिले दान को लेकर भिड़े भंते, श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो*

*फर्रुखाबाद / संकिसा:* बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल संकिसा स्तूप परिसर से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहाँ स्तूप परिसर में दो बौद्ध भिक्षुओं के बीच पैसे को लेकर जमकर विवाद और हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि मुंडन कराने के दौरान मिले दान के पैसों के बंटवारे को लेकर पूज्य भंते आपस में भिड़ गए।


प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं के अनुसार, धार्मिक स्थल पर इस तरह कुश्ती जैसा नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। इस पूरी घटना का वीडियो वहाँ मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



संकिसा वह पवित्र स्थल है जहाँ देश-विदेश से हजारों बौद्ध श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। स्तूप परिसर के नीचे तमाम बौद्ध भिक्षु बैठकर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर भिक्षुओं का आपस में लड़ना एक अच्छा संदेश नहीं देता। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के मन में क्या संदेश जाएगा, यह बड़ा सवाल है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से संकिसा की छवि धूमिल होती है। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारनी चाहिए।


 इस खबर का उद्देश्य किसी भी धर्म, व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। यह खबर वायरल वीडियो और श्रद्धालुओं द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जनहित में प्रकाशित की गई है।

Post Top Ad