नाबालिग चचेरी बहिन के प्रेमी को फोन कर बुलाने को लेकर चचेरे भाई ने हत्या कर शव को ब्रीफकेस में बंद कर फेंक दिया। हैरान कर देने वाली घटना। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

नाबालिग चचेरी बहिन के प्रेमी को फोन कर बुलाने को लेकर चचेरे भाई ने हत्या कर शव को ब्रीफकेस में बंद कर फेंक दिया। हैरान कर देने वाली घटना।

 आज कल हत्याओं के चर्चे आये दिन सुनने को मिलते हैं , सभी खूनियों के अलग अलग तरीके से खून करने की कहानियां सामने आती हैं। एक मामला दिल्ली से सामने आया है , जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी को फोन किया और दिल्ली आने की बात कही इसी बात से नाराज चचेरे भाई ने उसकी हत्या कर दी, और शव को सूटकेश में भरकर फेंक दिया पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



प्रेम सम्बन्धों से परेशान होकर चचेरी बहिन की कर दी हत्या ।

एक युवक जो अपनी चचेरी बहिन के प्रेम सम्बन्ध से परेशान हो गया था। उसकी चचेरी बहिन के प्रेम सम्बन्ध एक युवक से चल रहा था। उसके काफी मना करने पर उसकी चचेरी बहिन प्रेम सम्बन्धों में रोक नहीं लगा पायी। भाई की समाज में इज्जत डाउन हो रही थी लोग तरह तरह की बात करते , जिससे वह तंगा गया और इसी के चलते एक दिन घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी अविनास के  भलस्वा डेरी के मुकंदपुर इलाके में रहने की बात सामने आई है।


लड़की ने प्रेमी से फोन पर बात कर प्रेमी को बुलाने की कही बात ।

दरअसल अविनास की चचेरी बहिन आपने प्रेमी से बात करती थी एक दिन लड़की ने अपने प्रेमी को फोन किया । और फोन पर अपने प्रेमी को दिल्ली बुलाने की बात कही । इस बात की अविनास को खबर हो गई। इस बात से अविनाश काफी गुस्से में आ गया और उसका माइंड काफी अपसेट हो गया । वह कुछ भी नहीं सोच पा रहा था । उसने कुछ ना सोचा और अपनी नाबालिग  चचेरी बहिन का खून कर दिया।


लड़की दो बार युवक के साथ जा चुकी थी,इसलिए भाई उसे अपने साथ दिल्ली ले आया।

26 वर्षीय अविनाश मुकुंद पुर इलाके में रहता है वह पैतृक विहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि  लड़की पहले गांव में रहती थी , वह दो बार एक युवक के साथ चली गई थी ,जैसे तैसे घर वालों ने उसे ढूंढ लिया और घर ले आये लड़की की इन हरकतों से परिजन काफी परेशान थे जबकि लड़की को कई बार समझाया लेकिन कोई हासिल ना हुआ। 4 दिन पहले भाई अपनी 17 वर्षीय नाबालिग चचेरी बहिन को अपने साथ मुकुंदपुर  ले आया।


दिल्ली आने के बाद भी लड़की प्रेमी के सम्पर्क में थी ।

अविनाश अपनी बहिन को दिल्ली जरूर ले आया लेकिन उसकी बहिन रंजना (change name) अपनी हरकतों से बाज नहीं आयी और उसके ऊपर प्रेमी के आशिकी का भूत सवार रहा । अपने प्रेमी से सम्पर्क में थी बात भी करती थी । एक दिन बात करते हुए अपने प्रेमी को दिल्ली बुलाने की बात रखी। इसी बात से अविनाश नाराज हो गया और रंजना की हत्या करने की साजिश रच दी। फिर वह मुकुंदपुर से सिटी पिंकी चौधरी कॉलोनी में अपने दोस्त की दुकान पर ले गया । और रात को उसकी गला घौंटकर हत्या कर दी। और शव को ब्रीफकेस में भरकर रख दिया ,सुबह चार बजे के करीब सूनसान इलाका देख ब्रीफकेस को फेंक दिया और अपने घर चला आया।

मुखबिर की सूचना पर हुआ पर्दाफास , अरेस्ट हुआ आरोपी अविनाश ।

एक मुखविर खास को अविनास के द्वारा की गई हत्या का शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी ,पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंच गई। ब्रीफकेस में बंद शव को अपने कब्जे में लिया , और पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अविनास को बुलाकर  पूछताछ शुरू कर दी । पुलिस की पूछताछ पर अविनाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बुराड़ी पुलिस को दी केश की जिम्मेदारी ।

युवती का सूटकेश में बंद शव बरामद होने के बाद आउटर नॉर्थ पुलिस द्वारा बुराड़ी पुलिस को सूचना दी गई , बुराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने सारे साक्ष्य जुटाए क्योंकि दोनों इलाके अलग अलग हैं। इसलिये बुराड़ी पुलिस को इसकी जांच सौंप दी गई। हत्या कांड के पीछे असली बजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। घटना से जुड़ी सारी कड़ियों को जोड़कर पुलिस पूरी केश की बारीकी से जांच कर रही हैं । उम्मीद है असली खुलासा जल्द हो जाएगा।

Post Top Ad